अब सैनी समाज के युवाओं को भी राजनीति में आगे आना होगा – डॉ धर्म सिंह सैनी
अब जो भी जनप्रतिनिधि हमारे समाज की उपेक्षा करेगा,उसे भी दिया जायेगा मुंहतोड़ जवाब- डॉ धर्म सिंह

रिपोर्ट अजय सैनी
Saharanpur news today । यूपी के सहारनपुर जनपद में आज सहारनपुर का दिल्ली रोड उस समय सैनी समाज के राजनैतिक इतिहास का गवाह बना, जब फुलवारी गार्डन में सैनी समाज का एक विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसके चलते विरोधियों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। यद्यपि वक्ताओं द्वारा सैनी समाज में एक जुटता लाते हुए,संगठन को मजबूत करने और अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे युवाओं में बढ़ती नशे की लत,दहेज प्रथा,कन्या भ्रूण हत्या,मृत्यु भोज आदि को बंद करने तथा अपने बच्चों खास कर बेटियों को पढ़ाने और राजनैतिक जागरुकता पैदा कर आगे बढ़ने पर बल दिया गया है। तथा केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मिशन- 2027 में एक बार फिर भाजपा के साथ चलना होगा।

उल्लेखनीय है कि आज सहारनपुर में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संगठन (AISSS) द्वारा आयोजित ‘ सामाजिक चेतना व राजनैतिक संगोष्ठी’ उम्मीद से कई गुना ज्यादा सफल रही है, एक ओर जहां कई हजार की संख्या में समाज के जिम्मेदार एवं बुद्धिजीवी बुजुर्गों तथा महिलाओं एवं जोशीले युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है, वहीं पर दूसरी ओर सैनी समाज से ही एक राज्य मंत्री और पर्व मंत्री व पूर्व विधायक के जाने-माने बहुत से वर्कर्स भी इस दौरान कार्यक्रम में शामिल रहे हैं, जिसके चलते जहां सैनी समाज की एकजुटता का अहसास हो रहा है, वहीं
राज्य मंत्री से बिरादरी में ख़ासी नाराजगी भी देखने में आई है, उन लोगों का कहना था कि अब अन्य नेताओं से उन्हें अपनी भलाई की उम्मीद कम और उपेक्षा की उम्मीद अधिक दिख रही है, इस लिए उनके पक्षपाती रवैये के चलते हमारे समाज को नेतृत्व प्रदान करने की योग्यता भी उनमें खत्म होती दिख रही है तथा अब एक बार फिर से डॉ धर्म सिंह सैनी ही उनके नेता कहलाने के योग्य हैं।

इसीलिए तो आज एक बार फिर से सैनी समाज डॉ धर्म सिंह सैनी के साथ खड़ा हो चुका है। हालांकि इस दौरान आल इंडिया सैनी समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिलबाग सिंह सैनी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी को समाज की ओर से तलवार देकर और पगड़ी पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी जी को AISSS का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सैनी समाज के युवाओं के जोश और जुनून ने आज एक ओर जहां शमां बांध दिया और एक ऐतिहासिक रोड शो के माध्यम से अपने समाज के नेताओं का स्वागत किया,वहीं पर दूसरी ओर अपने समाज के कुछ तथाकथित नेताओं की अपेक्षा डॉ धर्म सिंह सैनी को ही अपने समाज का नेता साबित कर दिखाया है।
आज सैनी समाज की तरफ से हुए इस जोरदार अभिनंदन समारोह ने युवाओं में नया जोश फूंक दिया है।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहा है कि अब वह समय आ गया है,जब युवाओं को ही आगे आकर राजनीति संभालनी होगी”
उन्होंने युवाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए
मुख्य रूप से जोर देते हुए कहा है कि युवाओं को अब समाज और राजनीति की मुख्यधारा में आगे आकर खुद कमान संभालनी होगी। युवाओं की भागीदारी से ही समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि
वर्तमान परिदृश्य में समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनैतिक रूप से सशक्त होना बेहद जरूरी है
उन्होंने कहा है कि जो भी जनप्रतिनिधि हमारे समाज की उपेक्षा करेगा, उसे भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वर्तमान परिदृश्य में हमें भी अपनी राजनैतिक भागेदारी और हिस्सेदारी को लेकर आवाज़ बुलंद करने की जरूरत है।
इतना ही नहीं समाज की तरक्की तभी मुमकिन है जब हमारी बेटियां शिक्षित और सशक्त होंगी। इस लिए हमें बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने सामाजिक अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज को अंदर से खोखला करने वाली दहेज प्रथा और मृत्यु भोज,नशा प्रवृति, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को तुरंत बंद करने का कड़ा संकल्प भी दिलवाया है।
उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर एक स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण करने की प्रेरणा भी दी है।
इस दौरान डॉ. धर्मसिंह सैनी जी ने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए पूरी संयोजक मंडल टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिलबाग सिंह सैनी जी ने भी इस अपार जनसमर्थन के लिए पूरे सैनी समाज को धन्यवाद दिया और कहा कि
आज महती आवश्यकता है कि हमें अपने समाज में एक जुटता लाकर संगठन को और अधिक मजबूत कर
मिशन- 2027 को फतह करने पर विचार करना होगा,क्योंकि जब देश की सुरक्षा और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए हमारे संगठन ने भाजपा को सपोर्ट करने का काम किया है, तो भाजपा को भी डॉ धर्म सिंह सैनी जैसे अच्छे नेताओं को
सरकार में उचित सम्मान देना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय सैनी, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सैनी, पूर्व उप-शिक्षा निदेशक योगराज सिंह सैनी,धर्मपाल सिंह एडवोकेट, सुनील सैनी, सहीराम सैनी,रविन्द्र कुमार, ऋतु सैनी आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सैनी समाज की एकजुटता पर जोर दिया है।
जबकि कार्यक्रम में डॉ जेडी कौशल,हुकम सिंह सैनी, सोनी सैनी प्रधान, सचिन रामदेव, शुभम् सैनी,अजय सैनी एडवोकेट, ब्रजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजय सैनी प्रधान गंगोह, राजीव सैनी,रिंकु सैन, पदम् सिंह प्रधान, प्रेम चंद सैनी प्रधान, बब्लू प्रधान, नीरज कुमार सैनी,हेमंत प्रधान, गुलशन प्रधान,बालेश प्रधान, मास्टर रमेश चंद सैनी आदि हजारों लोगों ने भाग लिया है।




