
Mathura news today । यूपी के मथुरा जनपद में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रैफिक दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दरोगा ने आज ही सर्विस रिवॉल्वर अलॉट करवाया था उसने ऐसा कदम क्यो उठाया पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी अनुसार मथुरा के सदर थाना क्षेत्र में आज एक दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज कुमार यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पंकज एसपी ट्रैफिक के पेशकार के पद पर तैनात थे और इनकी पत्नी दीप्ति भी यहीं पर सिपाही हैं। उन्होंने ऐसा कदम क्यो उठाया पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
एसएसपी ने मीडिया से कही यह बात

इस घटना के सम्बंध में एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि थाना सदर क्षेत्र में अभी कुछ देर पहले यह सूचना प्राप्त हुई कि एक सब-इंस्पेक्टर जिनका नाम पंकज कुमार है, उनके द्वारा गोकुल बैराज के पास आत्महत्या कर ली गई है । मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौजूद है । फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, आत्महत्या करने का क्या कारण था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। इनके द्वारा आज ही एक सर्विस पिस्तौल जारी करवाया गया था और घटना उसी से कारित की गई है । इस संबंध में विस्तृत छानबीन की जा रही है बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । जो भी तथ्य पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्य के क्रम में प्रकाश में आते हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । परिजनों को सूचित कर दिया गया है । जो मृतक सब-इंस्पेक्टर हैं, उनकी पत्नी भी जनपद मथुरा में ही कांस्टेबल के पद पर सदर थाना में पोस्टेड हैं, वह भी मौके पर मौजूद हैं । तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।




