
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ के बावजूद डॉक्टरों की कमी और पर्चा काउंटर पर अव्यवस्था को लेकर नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन, मनोज रिछारिया, सुरेंद्र कुशवाहा, आकाश लाक्षाकार, राम कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लिखा कि स्थानीय सीएचसी ओपीडी के मामले में जनपद में पहला स्थन रखता है। मरीजों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त डॉक्टरों की तत्काल तैनाती नहीं है। जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कहा कि जरूरत पड़ने पर उरई मुख्यालय या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों को भेजा जाए। साथ ही पर्चा बनाने की व्यवस्था में सुधार करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग खिड़की, दिव्यांग मरीजों के लिए अलग खिड़की एवं पुरुष और महिला मरीजों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ कम हो और मरीजों को सुविधा मिले। बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर पर्चा व जांच की सुविधा दी जाए। उन्होंने सीएचसी में व्यवस्थाओं की स्थलीय जांच कराकर सुधार के निर्देश दिए जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




