जालौन क्षेत्र के इस गांव में अनाथ हुई छह बच्चियों के लिए लगातार मददगार बना लेखपाल संघ,,पहुँचाया गृहस्थी का सामान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । तहसील जालौन के ग्राम सींगपुरा में हाल ही में अनाथ हुई छह बच्चियों की मदद के लिए लेखपाल संघ ने मानवीय पहल करते हुए गृहस्थी का जरूरी सामान उपलब्ध कराया। लेखपाल संघ की इस पहल से बच्चियों को दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने बताया कि आज उनके संघ की तरफ से  बच्चियों को गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, खाना बनाने और खाने के बर्तन, चटाई समेत अन्य आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देना और उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में सहारा प्रदान करना है।

इस दौरान सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, पूजा राजपूत, सुधा अग्रवाल, आकाश तिवारी, मयंक, ऋषभ पटेल और गोलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लेखपाल संघ के इस सहयोग की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जालौन क्षेत्र के सींगपुरा की रहने वाली छह बच्चियों के माता पिता की मृत्यु हो गई थी इसके बाद इन बच्चियों के ख्याल उनकी दादी रख रही थी लेकिन अभी बीते सप्ताह ही उन बुजुर्ग महिला की मौत हो गई इसके बाद वह बच्चियां पूरी तरह अनाथ हो गयी यहाँ तक कि उनके रिश्तेदारों ने भी इन बच्चों का साथ छोड़ दिया था। और तब से जालौन लेखपाल संघ लगातार इन बच्चियों की मदद करने में जुट है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105