पड़ोसी को गोली मार किया घायल,फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या,,इस जनपद में हुई वारदात

Oplus_131072

Lakhimpur khiri news today । यूपी के लखीमपुर खीरी से एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनपद के पढ़वा थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने दूसरे को घर के सामने गोली मारकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहाँ से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

यह बताया गया मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में आज सुबह नाम के व्यक्ति ने घर के सामने रहने वाले अखिलेश को उस समय गोली मारकर लहूलुहान कर दिया जब इदरीस घर के सामने खड़ा था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश को गोली मारने के बाद इदरीस ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने इदरीस को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया।

यह बताया गया मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इदरीस ने चार दिन पहले अखिलेश की बहिन का अपहरण कर लिया था इस पर अखिलेश ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था पुलिस ने कल लड़की को बरामद कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स इसी बात को लेकर लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आज सुबह इदरीस ने इसी के चलते आज अखिलेश पर गोली चला दी और जब पड़ोसी चिल्लाने लगे तो उसने पकड़े जाने के डर से खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।