
UP news today। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में एटीएस की टीमों ने आज एक नक्सली संगठन के कमांडर को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए नक्सली संगठन के कमांडर के ऊपर झारखंड सरकार की तरफ से 25 लख रुपए और एनआईए की तरफ से ₹5 लाख का इनाम घोषित था उसे आज वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में एटीएस की टीमों ने मुठभेड़ के बाद मार गिराया है।
पुलिस ने जारी किया बयान
आज दिनांक 20.9.2026 की भोर में वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के के कमांडर बृजेश गंजू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंजू निवासी लूटू थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से तेघरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था ।

मुखबिर की सूचना पर उसको रोक कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया परंतु वह रुकने के बजाय गाड़ी से कूद कर और पुलिस वालों पर फायर करना शुरू कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग में उसको गोली लगी और यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय के और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी बदमश द्वारा फायर की गई बुलेट लगी । बृजेश को हॉस्पिटल ले जाया गया तत्काल परंतु वो मृत घोषित हो चुका है।
बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार द्वारा 25लाख और NIA द्वारा 5 लाख का पुरस्कार घोषित था।
ADG law and order ने मीडिया से कही बात

वाराणसी के रामनगर में हुई इस मुठभेड़ के संबंध में यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने मीडिया को जारी किए बयान में कहा की आज सुबह 4:00 बजे थाना क्षेत्र रामनगर वाराणसी में सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को एटीएस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो रुकने की बजाय उसने एटीएस टीम पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई मृतक की पहचान तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर बृजेश गंजू के रूप में हुई मृतक पर NIA से ₹5 लाख रुपए झारखंड सरकार से 25 लख रुपए का इनाम था। उन्होंने कहा कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि मारा गया अभियुक्त कई पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित था संबंधित पुलिस ऑर्गेनाइजेशन से बाकी जानकारी हासिल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105



