जालौन में स्वयंसेवको के लिए किया गया अभ्यास वर्ग का आयोजन,, दिया ये प्रशिक्षण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में अधिकतम शाखा विस्तार योजना के तहत आरएसएस के स्वयंसेवकों के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। वर्ग में स्वयंसेवकों को शाखा की गतिविधियों, शारीरिक अभ्यास और बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एकात्मता स्तोत्र के साथ हुआ। अभ्यास वर्ग में स्वयंसेवकों को समता, दक्षता और संचलन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। शाखा में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके संचालन और अनुशासन का भी अभ्यास कराया गया। सह जिला संचालक शिवराम महाजन ने कहा कि शाखा विस्तार योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने और नियमित शाखाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। अभ्यास वर्ग के माध्यम से स्वयंसेवकों को शाखा की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की जानकारी दी जा रही है। बौद्धिक प्रमुख स्वयं प्रकाश ने कहा कि शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, समयबद्धता, संगठन भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। संगठनात्मक कार्यों के साथ विचार और संस्कार का भी महत्वपूर्ण स्थान है। स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। खेल शिक्षक दिनेश आचार्य ने स्वयंसेवकों को विभिन्न खेल गतिविधियां कराईं। खेलों के दौरान टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। अभ्यास वर्ग के दौरान शाखा में होने वाले प्रार्थना, खेल, शारीरिक अभ्यास, संचलन और बौद्धिक गतिविधियों का क्रम समझाया गया। इस मौके पर गोपाल बस्ती प्रमुख विनय निगम, नगर कार्यवाह रामेंद्र, पुनीत, शशांक, हरिश्चंद्र गुप्ता, आनंद आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105