
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बाइक सवार को सीएचसी से उरई रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी सुनील सक्सेना (25) शनिवार को किसी काम के चलते बाइक लेकर जालौन आया था। जालौन में काम निपटाकर वह रात करीब आठ बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। वहीं, टक्कर के बाद सुनील बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 व परिजनों को दी। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर पिता कमलेश सक्सेना व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




