
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के बाराहीं देवी मेला मैदान में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
बाराहीं देवी मेला मैदान में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन शोभायात्रा के लिए भक्त द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जहां कथा वाचक रमाकांत व्यास रथ पर विराजमान हुए। महिलाओं ने सिरों पर कलश रखे। पारीक्षित ओमप्रकाश याज्ञिक अपने सिर पर भागवत पुराण धारण किए थे। दोपहर करीब तीन बजे कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा झंडा चौराहा, पानी की टंकी, कांजी हाउस, कोतवाली रोड काली माता मंदिर से होकर कथा स्थल पर पहुंची। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रृद्धालु नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं, कलश यात्रा में भगवान शिव व हनुमान की झांकी आकर्षण में रही। कलश यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा स्थल पर पहुंचने पर कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। इस मौके पर पुष्पा याज्ञिक, राजा सिंह सेंगर गधेला, शंकरलाल अवस्थी, अरविंद पुरवार, श्याम सुंदर सोनी, सरोज, सोनम, बबीता, प्रियंका, रागिनी, भूरी देवी, माया देवी आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




