स्टील के बर्तन में गंगाजल भरकर किया गया काली मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति का विसर्जन

Lucknow news today ।  लखनऊ में शुभ संस्कार समिति द्वारा संकटा देवी मंदिर रानी कटरा में आयोजित 27 वे गणेश जन्मोत्सव समारोह में आज अंतिम दिन हवन के उपरांत काली मिट्टी से निर्मित मूर्तियों को स्टील के
बर्तन में गंगाजल भर के विसर्जन किया गया ।

समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे .महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ .उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल. रामबाबू त्रिवेदी.अतुल गुप्ता. जितेंद्र शर्मा आदि ने पीतल की बड़ी मूर्ति को मंदिर में भ्रमण करा कर स्नान कराया..

नवीन वस्त्र धारण कराकर मंदिर में स्थापित कर दिया… नित्य पूजा की गई काली मिट्टी की मूर्तियों को भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण में ही स्टील के बर्तन में गंगाजल भरकर विसर्जित किया गया… इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में पूरी. सब्जी. कढ़ी. चावल बूंदी का प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया गया…

गोमती की गंदगी देखकर इस बार समिति ने निर्णय लिया की श्री गणेश जी की प्रतिमा को लेकर गोमती भ्रमण पर नहीं जाएंगे उनको मंदिर परिसर में ही गंगाजल से स्नान कर कर विराजित कर दिया जाएगा…

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105