मेडिकल कॉलेज उरई में फिर बवाल जूनियर डॉक्टरों ने नर्सिंग छात्रों को पीटा,,वीडियो वायरल

इमरजेंसी सेवाएं ठप्प, प्रधानाचार्य ने पांच सदस्यीय जांच टीम बनायी

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बुधवार को कॉलेज परिसर में जूनियर डॉक्टरों द्वारा नर्सिंग छात्रों के साथ मारपीट की घटना ने एक बार फिर माहौल गर्मा दिया। घटना के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने इमरजेंसी सेवाएं ठप्प कर धरने पर बैठ गए, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नर्सिंग छात्र और जूनियर डॉक्टर के बीच पुरानी निजी खुन्नस थी। नर्सिंग छात्र नितेश कुमार ने आरोप लगाया कि जूनियर डॉक्टर उसे बेवजह परेशान कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अन्य जूनियर डॉक्टरों ने भी नितेश और उसके साथी अमन के साथ मारपीट की। घटना से आक्रोशित नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल इमरजेंसी सेवाएं ठप्प कर दीं और धरने पर बैठ गए। धरनारत नर्सिंग छात्र नितेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर, मेडिकल प्रशासन दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास कर रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार वर्मा, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. अफरीना नसीर, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा और डॉ. पटना बाल स्वाति ओमपाल शामिल हैं। समिति को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नर्सिंग छात्र नीतीश कुमार, अमन मौर्य, प्रांशु तथा एमबीबीएस इंटर्न आशीष गहरवार को 28 सितंबर तक चिकित्सा एवं मेडिकल प्रशिक्षण सेवाओं से पृथक कर दिया है। फिलहाल कॉलेज में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105