जालौन क्षेत्र में लोगो की परेशानी का सबब बने आवारा पशु,,उठी ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर व फोरलेन पर जगह जगह आवारा गोवंश घूम रहे हैं। सड़कों पर घूमते गोवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क पर घूमते गोवंश वाहन चालकों के लिए तो बाजार में घूमते गोवंशों से दुकानदारों के साथ वाहन चालकों के लिए दिक्कत पैदा कर रहे हैं।
सड़क पर घूमते गोवंश दुर्घटना का कारण न बने इसके लिए जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिये थे कि सड़क पर जानवर नहीं दिखने चाहिए। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद भी जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए हैं। नगर में फुटकर सब्जी मंडी, गल्ला व थोक सब्जी मंडी, उरई जालौन फोरलेन व चुर्खी रोड आदि जगहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके साथ ही मुख्य बाजार सड़कों पर घूमते गोवंश परेशानी के सबब बने हुए हैं। फुटपाथ पर लगी सब्जी फल विक्रेताओं को दिक्कत हो रही और इनके कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पशुओं के स्वच्छंद विचरण से आवागमन बाधित होने के साथ राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। सुबह से लेकर रात तक आवारा पशु सड़कों पर डटे रहते हैं। इन्हें सड़क से भगाने की कोशिश में ही दुर्घटनाएं घट जाती हैं। वहीं, मवेशियों के अचानक सामने आ जाने के कारण वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं और फिर दुर्घटना होते देर नहीं लगती। बीच सड़क पर बैठे आवारा पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटना के संबंध में रत्नेश लाक्षाकार, विनय निगम, संतोष याज्ञिक, विक्की, राहुल आदि ने बताया कि आवारा पशुओं के सड़कों पर विचरण से सबसे ज्यादा रात के समय वाहन चालकों को समस्या होती है। कुछ आवारा पशु ऐसे हैं जिनका रंग काला होता है और बीच सड़क पर झुंड़ लगाकर बैठे रहते हैं। तेज गति से आवागमन वाले वाहन चालकों को ये जानवर दिखाई नहीं देते जिसके कारण दुर्घटना घट जाती है। आए दिन हादसों को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को गोशाला में भेजने के इंतजाम किए जाने चाहिए जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सके। इससे हादसों पर भी नियंत्रण हो सकेगा। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने बताया कि इस संदर्भ में ईओ व बीडीओ से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105