
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बारिश के मौसम में जहरीले कीड़े घरों में निकल रहे हैं। जहरीले कीड़ों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें चार सर्प और एक बिषखांपरा को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।
बारिश के मौसम में सर्प के बिलों में पानी भर जाने के चलते वह सुरक्षित और सूखे स्थान की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। दहगुवां निवासी गोलू कुशवाहा के यहां कॉमन करैत प्रजाति का सांप घर में घुस आया। ऐदलपुर में गुलाब सिंह जाटव, औरेखी में श्रयांस और रूकमणि देवी के यहां कोबरा प्रजाति के सांप घर में घुुस आए। इसी तरह उदोतपुरा गांव में कुलदीप राजावत के घर में विषखोपरा सांप घुस आया। घर में घुसे जहरीले कीड़ों को देखकर घरर में मौजूद लोगों को हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी कोमल सिंह ने वन विभाग की टीम से डिप्टी रेंजर मुबारक अली, आशीष आदि को मौके पर भेजा। टीम ने रेस्क्यू कर जहरीले कीड़ों को पकड़ लिया और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




