
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । एक ओर प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अभियान चला रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थाई गोशाला और कान्हा गौशाला के संचालन के सख्त निर्देश दे रही है। वहीं, ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे कोठी के पास एक मृत गोवंशीय पशु को कुत्तों द्वारा नोंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर ब्लॉक की टीम ने गोवंशीय पशु को मौके से हटवा दिया है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें अकोढ़ी दुबे कोठी के पास फोर लेन के किनारे एक मृत गोवंशीय पशु के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। जब ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तत्काल इसकी सूचना ब्लॉक पर दी। सूचना मिलते पर एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मियों की टीम भेजकर मृत गोवंश को हटवा दिया है। एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते पर सफाई कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया और गोवंश को वहां से हटवाकर दफन करा दिया गया है।




