भारत के प्रख्यात व्याकरणवेत्ता आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पांडेय रहे मौजूद

Lucknow news today । लखनऊ जनपद के निगोहां निवासी मुकेश मिश्र को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पद पर चयनित होने पर एवं हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर प्रतिष्ठित ‘सारस्वत शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को हिंदी संसार ऑनलाइन संस्थान, प्रयागराज द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रख्यात हिंदी व्याकरणवेत्ता आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पांडेय की मौजूदगी में संस्थान के निदेशक डॉ. ‘अशोक स्वामी’ ने मुकेश मिश्र को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
सैकड़ों चयनित शिक्षक व अभ्यर्थी रहे मौजूद
समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से TGT, PGT और DSSSB में चयनित हुए सैकड़ों शिक्षक और अभ्यर्थी मौजूद रहे। इस दौरान आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पांडेय ने नवचयनित शिक्षकों को हिंदी व्याकरण के सूक्ष्म नियमों और शुद्ध लेखन की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया।
संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक स्वामी ने बताया कि हिंदी संसार ऑनलाइन संस्थान से अब तक हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों का चयन TGT, PGT और DSSSB, असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हो चुका है, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में संस्थान ने प्रथम रैंक के साथ भी चयन दिलाया है। यह संस्थान लगातार हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रतियोगी छात्रों के मार्गदर्शन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में आकाशवाणी की सहायक निदेशक नेहा गुप्ता, प्रमुख कार्यक्रम अधिकारी दूरदर्शन प्रयागराज डॉ० लोकेश शुक्ल,सीएमपी कॉलेज की प्रो० सरोज सिंह, साहित्य शिल्पी व समीक्षक श्रीप्रकाश मिश्र, प्रवक्ता मनोज स्वामी एवं संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शिक्षक और अभ्यर्थी मौजूद रहे।
मुकेश मिश्र की इस उपलब्धि पर निगोहां क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




