जालौन में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य ने सुनाई यह कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। यह बात पंडित रमाकांत व्यास ने बाराही देवी मेला परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहीं। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्म की कथा भी सुनाई गई।
बाराही देवी मेला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम के पांचवें दिन भगवताचार्य पंडित रमाकांत व्यास ने कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं। जो उचित हो हमेशा वहीं देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा। परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारा ध्यान परमात्मा में लगेगा तो संसार गायब हो जाएगा। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जब हुआ तो सारे ताले खुल गए। उनका जन्म संसार के कल्याण के लिए ही हुआ है। इस मौके पर पारीक्षित पुष्पा देवी, ओमप्रकाश याज्ञिक, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, शिवकुमारी, संतोष निरंजन, प्रत्यूष निरंजन, प्रालव्य, रामकुमार, हिम्मत सिंह, पवन याज्ञिक, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, अर्चना, सुनीता, शशि, दिव्या आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105