युवती को देखकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप,, मामले की जांच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में एक युवक द्वारा युवती को देखकर अश्लील टिप्पणी और गंदे इशारे करने एवं विरोध करने पर युवक द्वारा युवती की मां के साथ गाली-गलौज व जान से मारकर दफनाने की धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह रोज शाम को अपने भाई को मोहल्ला चिमनदुबे स्थित एक स्कूल से लेने जाती है। आरोप लगाया कि वहीं पर मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी हैदर रोज शाम को खड़ा होकर आते-जाते उसे देखकर अश्लील टिप्पणी करता है एवं गंदे-गंदे इशारे करता है। इसकी शिकायत जब उसकी मां ने हैदर के घर जाकर की तो हैदर ने उसकी मां के साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि उसे मारकर दफनाने की भी धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105