
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के अलग अलग विद्यालयों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान वंदे मातरम के इतिहाास से भी छात्रों को परिचित कराया गया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, एमएल कांवेंट एवं महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता एवं रामेंद्र गुप्ता, महेंद्र पाटकार की उपस्थिति में वंदेमातरम का गायन हुआ। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, एमएल कांवेंट में माधव कुमार व्यास एवं गौरव गुप्ता, महाराणा प्रताप एकेडमी कृष्ण कुमार द्विवेदी एवं मंगल सिंह चौहान की उपस्थिति में छात्रों और अतिथियों ने वंदेमातरम का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील सोनकिया ने किया। कार्यक्रम के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, प्रधानाचार्य गुरुप्रकाश, कुंवर सिंह यादव, भूपेंद्र निरंजन, संजय सिंह सेंगर , राज नारायण, योगेंद्र, मोहन, रूपेश साहू, अनुराग, संतोष, वर्षा, मोनिका, राजन, श्यामजी दिघर्रा आदि रहे।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़




