
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बच्चो को खेलने से मना करने पर गांव के ही दंपत्ति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कला निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर गांव के ही कुछ बच्चे खेलते हुए शैतानी कर रहे थे। जब उसने बच्चों को शैतानी करने से मना किया तभी वहां गांव के ही रविंद्र व उनकी पत्नी आ गए। दोनों उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने बचने के लिए चिल्लाया तो आसपास के लोगों को आता देख दोनों धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
रंजिश के चलते महिला के साथ गालीगलौज, पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। रंजिश के चलते महिला के साथ गाली, गलौज व झगड़ा कर रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी रमेश कुमार उसके परिवार के साथ रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर उसके साथ झगड़ा करते रहते हैं। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम पड़ोसी घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहे थे। जब उसने मना किया तो झगड़ा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




