जालौन जिले में इस थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai jalaun news today । अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसाकलार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित एवं वारंटी अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सिरसाकलार वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सिरसा कलार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की पहचान बड़े सिंह पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम बैनीपुरा थाना माधौगढ़ जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में माधौगढ़ थाने के मुकदमा संख्या 12/2010 में धारा 272, 273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम तथा मुकदमा संख्या 924/2015 में धारा 366 भादवि शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में माधौगढ़ एवं सिरसाकलार थानों में चोरी संबंधित बीएनएस धाराओं आम्र्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।