पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। जालौन तहसील से लेकर एसबीआई तिराहे तक भीषण जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों सहित कई वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसबीआई तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते जाम का दायरा तहसील तक पहुंच गया। इस दौरान वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। जल्दी निकलने की कोशिश में कई वाहन एक-दूसरे के आगे आ गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सबसे अधिक परेशानी जरूरी काम से निकले लोगों और राहगीरों को उठानी पड़ी।नगर के इस प्रमुख मार्ग पर जाम के चलते लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा नियमित यातायात नियंत्रण की आवश्यकता जताई है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





