पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की रात सींगपुरा निवासी प्रवेश कुमार (21) का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया और उसने खाली पड़ी जमीन में खड़े पेड़ से फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व प्रवेश सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी और पैर में रॉड पड़ी थी। दुर्घटना के बाद से ही वह परेशान रहता था।मृतक तीन भाइयों में मझला था। बड़े भाई का नाम बबलू और छोटे का नाम अनीस है। मां गुड्डी देवी हैं, जबकि पिता मजदूरी करते हैं। मृतक अविवाहित था। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





