जालौन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ऑटो,,चुटहिल हुई सवारियां

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सातमील के पास एक तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो सवार लगभग आधा दर्जन सवारियां चुटहिल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उरई अस्पताल पहुंचाया गया।
उरई से सवारियां लेकर एक ऑटो जालौन की ओर आ रहा था। जब वह ऑटो सातमील के पास पहुंचा। तभाी तेज रफ्तार ऑटो से उसका चालक संतुलन खो बैठा। चालक ऑटो को नियंत्रित नहीं कर सका और ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। खाई में ऑटो के गिरने से उसमें सवार लगभग आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गईं और उनमें चीख पुकार मच गई। मौके से निकल रहे राहगीरों ने ऑटो से सवारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उरई अस्पताल भिजवाया है।

शराब के नशे में अराजक तत्वों ने की मारपीट,,vdo वायरल

जालौन। नगर के व्यस्ततम कोंच चौराहे पर स्थित अलबेक होटल पर शराब के नशे में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सड़क पर मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगर का कोंच चौराहा व्यस्ततम चौराहा है। सोमवार की रात इस होटल के बाहर शराब के नशे में कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक दूसरे के साथ मारपीट भी की गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं, विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के लोगों का कहना है कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ अराजकतत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।  चर्चा है कि पूर्व में भी अलबेक होटल पर खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल पर बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भी भेजा था।