जालौन में बेकाबू होकर खड़ी बाइक में घुसी तेज रफ्तार कार,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के चुर्खी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास तेज रफ्तार एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बाइकों में जा घुसी। हादसे में चार बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें दो बाइकों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए तथा मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।
बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे चुर्खी रोड पर सामान्य आवागमन चल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकें दूर तक घिसट गईं और कुछ के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पु पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार चालक ने बताया कि कार की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई थी, जिसके चलते वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई राहगीर या बाइक सवार कार की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।