नशेबाजी के बाद लूडो खेलने में भिड़े दो डाला चालक,,एक ने किया चाकुओं से बार,,मौत,आरोपी अरेस्ट

Oplus_0

Lucknow news today । जब चढ़ी शराब तो आपस में भिड़े तो डाला चालक और एक की निकल गई जान ! जी हां यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि यह सच है यूपी की राजधानी लखनऊ में नशे में लूडो खेल रहे दो डाला चालक आपस में लड़ गए इससे गुस्साये एक डाला चालक ने दूसरे पर दुकान से चाकू उठाकर उस पर कई बार कर दिए और मौके से फरार हो गया। चाकू के हमले में घायल हुआ युवक काफी देर तक वही लहूलुहान हालत में मदद की गुहार लगाता रहा मगर उसकी किसी ने मदद नही की बाद में मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बयान के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने आरोपी की धर दबोचा।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के गरौली गांव का रहने वाला राहुल अवस्थी डाला चालक था वह यहां पर अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित पुरनिया पुल के नीचे अपना डाला लगाकर काम करता था। यही पर मड़ियांव थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म के पास रहने वाला प्रदीप भी डाला खड़ा करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम प्रदीप और राहुल नशे की हालत में लूडो खेल रहे थे तभी दोनों की किसी बात को लेकर लड़ाई हो गयी इससे गुस्साए प्रदीप ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में पड़ा राहुल काफी देर तक वहीं लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया जहाँ उसकी मौत हो गई।

एडीसीपी ने जारी किया बयान

इस घटना के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त नवीन कुमार ने बताया कि शाम 6:00 बजे आरोपी प्रदीप सिंह महगवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है दूसरा राहुल अवस्थी है। वह बिसवां थाना क्षेत्र का रहने वाला दोनों पूर्व से परिचित थे दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे इसी दौरान दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया मारपीट हुई जिसमें प्रदीप सिंह ने मसाज वाली दुकान से कैंची उठाकर राहुल अवस्थी पर हमला कर दिया जिससे राहुल घायल हो गया पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई अलीगंज पुलिस ने हमला करने वाले प्रदीप सिंह को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है इस घटना के संबंध में अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।