उधार रुपये देने के बाद वापस मांगने को लेकर मिली धमकी, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रुपये उधार लेने वाला एक व्यक्ति रुपये नहीं लौटा रहा है। मांगने पर धमका रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर एसपी को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी प्रफुल्ल कुमार ने एसपी विनय कुमार को बताया कि उनके गांव का ही एक व्यक्ति उससे 60000 रुपये उधार ले गया था। रुपये उधार लेने के बाद उसने आश्वासन दिया था कि कुछ समय में वह उसके रुपये लौटा देगा। कई बार रुपये मांगने पर भी उसने रुपये नहीं लौटाए कहा कि उसे अपना खेत बेचना है, जब उसका खेत बिक जाएगा तब वह रुपये लौटा देगा। अब उसका खेत भी बिक चुका है, लेकिन वह रुपये नहीं लौटा रहा है। बल्कि रुपये मांगने पर धमका रहा है। पीड़ित ने एसपी से उसके रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।