
Lucknow news today । 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों का शीघ्र निस्तारण हेतु आज सभी बैंककर्मियों ने काला बैज पहन कर काम किया। साथ ही फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर धरना दिया एवं सायं 5 बजे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन भी किया। यह जानकारी यू एफ बी यू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि बैंक कर्मी, केंद्र सरकार की लगातार उपेक्षा से बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

राज्य स्तरीय धरने में फ़ोरम के सभी सातो घटकों के वरिष्ठ बैंक नेताओं कामरेड वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी के माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी ने अगुवाई की।
इनके अलावा काम. एस डी मिश्र, वी के सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आर एन शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पाण्डेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता के साथ काम. करुणेश शुक्ला, आकाश शर्मा, वी के श्रीवास्तव, धीरज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, ओ एन टंडन, शिव कुमार सिंह, आशीष वर्मा, एम जेड हसन आदि बैंक नेताओं ने धरने में भाग लिया।

धरने के बाद हुए प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार की मनमानी बैंककर्मी अब नहीं सहेंगे।
अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम द्वारा आगे 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन एवं रैली तथा 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आवाह्न किया गया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




