भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए श्री टिकैत ने कहा कि किसानों की राहुल गांधी से आज मुलाकात की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2023/01/20230109_221431-1024x683.jpg)
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी पिछले 100 दिनों से अधिक दिनों से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में आज यह भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अम्बाला पहुँची । यहाँ पर आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस बात की जानकारी देते हुए श्री टिकैत ने कहा कि आज हरियाणा के जनपद अम्बाला में राहुल गांधी से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चर्चा में छत्तीसगढ़ में चल रहा नवा रायपुर किसान आंदोलन हिमांचल व राजस्थान और अन्य राज्यों के किसान मुद्दों को लेकर संवाद किया।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230109_221454-963x1024.jpg)