रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में अमखेड़ा से सरावन जाने वाले मार्ग पर गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
गुरूवार की सुबह रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी विपिन कुमार (33) अपनी बाइक से ग्राम अमखेड़ा की ओर जा रहे थे। जब वह सरावन अमखेड़ा मार्ग पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर अज्ञात वाहन वहां से निकल गया। वहीं, विपिन कुमार की बाइक सड़क किनारे गिर गई और वह उछतकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गए। राहगीरों ने झाड़ियों में कराहता देख विपिन को चिकित्सालय पहुंचाया और हादसे की जानकारी छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस को दीद। चौकी प्रभारी आलोक पाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गये और युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉ. योगेश आर्या ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी है और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




