पिकप और बाइक में हुए एक्सीडेंट ,,घायल के भाई ने दर्ज कराया मामला

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक चालक व उसके साथी घायल होने के मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिकअप व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि बीती 18 जुलाई को उनका भाई श्यामू बाइक से भतीजे राज, भतीजी गौरी व भाभी सेराज को साथ लेकर गांव से गोहन की ओर जा रहा था। जब उनकी बाइक सहाव के आगे ईंट भट्टे के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार पिकअप आ रही थी। पिकअप को देखकर भाई ने अपनी बाइक साइड में कर ली। इसके बाद भी पिकअप चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग गिरकर घायल हो गए। वहीं, पिकअप चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुचंाया गया। जहां डॉक्टरों ने भाई श्सामू और भतीजे राज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले उरई फिर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिकअप व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।