पूर्वमुखी एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी के सच्चे मन से दर्शन करने से पूर्ण होती मनोकामना

ब्यूरो रिपोर्ट
Orai / Jalaun news yoday। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी हनुमान मन्दिर उरई में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें एवं झूले आदि के साथ दर्शनार्थियों की अपार भीड़ होने की संभावना है।
उपरोक्त संबंध में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी हनुमान मन्दिर उरई के महंत श्री श्री सिद्धरामदास महामण्डलेश्वर द्वारा मन्दिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि मन्दिर में उन्होंने जब से महन्त की गद्दी संभाली है। तब से मन्दिर में पूर्व मुखी एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी साक्षात विराजमान हैं। श्री राम जी परम् भक्त हनुमान जी के दर्शन मात्र से भक्त गणों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मन्दिर में 2005 से निरंतर श्री राम चरित मानस (अखण्ड रामायण) का पाठ चल रहा है। जिसका यह 21 वां वर्ष चल रहा है। इसी तरह प्रति वर्ष 15 दिसम्बर को नववर्ष के आगमन के पूर्व मन्दिर में श्रीकृष्ण जी की रासलीला का वृन्दावन धाम के कलाकारों द्वारा अपनी लीला का सजीव चित्रण कर भक्त गणों को भावाविभोर किया जाता है। रासलीला का समापन 25 दिसम्बर को होता है।उसी दिन से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। श्रीमद् भागवत कथा के समापन एवं नूतन वर्ष के शुभारंभ पर 01 जनवरी को प्रतिवर्ष विशाल भण्डारा का भी आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ों साधु-संतों के अलावा भक्त गणों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है। श्री महंत जी ने कहा कि मन्दिर में बुढ़वा मंगल पर्व पर अपार भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था में हमारे जनपद के जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ जनप्रति निधियों एवं सभी भक्त गणों का भरपूर सहयोग मिलता है। मन्दिर में बुढ़वा मंगल पर्व पर भव्य सजावट के साथ फूल बंगला से श्री राम दरबार एवं साक्षात् हनुमान जी दरबार की सजावट की जायेगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




