रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष,,मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी पंजाब सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही शिवप्रताप सिंह उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि गुरूवार की सुबह वह गांव में जा रहे थे। तभी रास्ते में शिवप्रताप ने जबरन उसे रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर पिटाई कर दी। जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंटवारे को लेकर भिड़े दो भाई

जालौन। बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी मनिकचंद ने पुलिस को बताया कि उनका भाई धर्मेंद्र अक्सर बंटवारे को लेकर विवाद करता रहता है। परिवार के लोगों की कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन मानने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि गुरूवार की सुबह धर्मेंद्र विवाद कर रहा था। जब उसने रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।