
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी राजमिस्त्री रामकेश रजक (54) बुधवार की दोपहर बाइक से नगर में औरैया रोड होकर वापस अपने घर जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर छत्रसाल इंटर कॉलेज के आगे स्थित पेट्रोल टैंक के नजदीक पहुंचे। तभी पेट्रोल टैंक से डीजल भरवाकर निकल रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामकेश को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। मामले में गुरूवार को मृतक के भाई रामसिया ने कोतवाली में आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनके भाई की बाइक में टक्कर मारने और हादसे में भाई की मृत्यु होने के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105



