जालौन में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट,, मामला दर्ज, जांच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में कूड़ा-कचरा डालने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी असलम ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के पास कूड़ा-कचरा को लेकर तुफैल अहमद से कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि तुफैल अहमद ने आवाज देकर अपने परिजनं खुर्शीद व इकबाल को बुला लिया, जो लाठी लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे इमरान के होंठ पर खुर्शीद ने डंडा मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वहीं इकबाल ने इरफान पर लाठी मारी जिससे उसके हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105