रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाने और गलियों की मरम्मत किए जाने की शिकायत नगर के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में जल निगम द्वारा हर घर जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन एवं घरेलू नल कनेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों एवं गलियों के किनारे जो गड्ढे खोदे गए हैं, उन्हें कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठीक प्रकार से नहीं भरा गया है। कई स्थानों पर सड़कें एवं गलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, मिट्टी धंस रही है और पाइप लाइन डालने के बाद छोड़े गए गड्ढों के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। आगे बारिश के मौसम में निकट होने के कारण इन गड्ढों में पानी भरने, सड़क धंसने तथा दुर्घटनाएं होने की आशंका और अधिक बढ़ गई है। मांग की गई कि पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए और गलियों की मरम्मत की जाए।






