रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के ग्राम हरदोईराजा में सार्वजनिक कुएं पर अतिक्रमण को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कुंए के आसपास से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरदोईराजा निवासी बीडीसी सदस्य अरुण पटेल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में स्थित सार्वजनिक कुएं पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस बारे में वह पूर्व में भी लिखित और मौखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। बताया कि कुएं के आसपास अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को कुएं के पानी उपयोग और कुएं तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कुआं वर्षों से ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग में रहा है और गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत है। अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि सार्वजनिक कुएं के आसपास अतिक्रमण की जांच कराकर अतिक्रमण हटवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।







