रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामान्य घरेलू एलपीजी गैस के नए कनेक्शन नहीं होने का आरोप लगाया गया है । इसको लेकर नगरवासी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर नए कनेक्शन दिलाने की मांग की हैं
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफ़ाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि गैस एजेंसियों पर नए गैस कनेक्शन नहीं हो रहे हैं और न ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन किए जा रहे हैं। इस बारे में जब गैस एजेंसी पर बात की जाती है तो वह कहते हैं नए कनेक्शनों पर रोक लगी है। जबकि इस बाबत अभी तककेंद्र या राज्य सरकार की ओर से कनेक्शन बंद करने का कोई भी आधिकारिक आदेश या अधिसूचना जारी नहीं की गई है, इसके बावजूद एजेंसियां मनमाने ढंग से जनता को उनके अधिकारों से वंचित कर रही हैं। इस अघोषित रोक के कारण क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद और नवविवाहित परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाए और पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।




