जालौन में फोन हैक कर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए रुपये,, मामला दर्ज, जांच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में एक व्यक्ति के बैंक खाते से फोन हैक कर 69,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी रविंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि बीती 17 सितम्बर को उसके केनरा बैंक खाते से उसकी बिना अनुमति व सहमति के किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोन हैक करके 69,000 रुपये की धनराशि निकाल ली। जब उन्होंने बैंक में जानकारी की तो पता चला कि उनकी धनराशि आंध्र प्रदेश के कुरनूल क्षेत्र के चिप्पागिरी निवासी एक व्यक्ति खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने बताया कि उसने उक्त धनराशि निकालने के लिए किसी भी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया था। उनके साथ धोखाधड़ी कर अनाधिकृत लेन-देन किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।