ई रिक्शा चालक ने लगाया मुहल्ले के युवक पर मारपीट का आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । ई रिक्शा चालक को मोहल्ले के ही व्यक्ति द्वारा गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी खुशनूद ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही एक युवक उससे किसी बात को लेकर रंजिश मानता है। रविवार की दोपहर वह बंबा पर अपना ई रिक्शा धोने गया था। वहां से वापस लौटने पर जब वह मोहल्ले में पहुंचा तो रास्ते में उपरोक्त युवक अपनी कार लेकर मिल गया और जबरन उसका रिक्शा रोककर उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। उसे पिटता देख जब आसपास के लोग आए तो आइंदा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment