पेड़ की डाल से टकरा रहे बिजली के तार : पेड़ की डाल छांटते समय हुआ ये हादसा,,

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बिजली केबिल में टकरा रहे पेड़ को काटते समय डाली गिरने से पोल टूट कर जमीन पर गिर गया। गिरते पोल के चपेट में आने के कारण रास्ते से निकल रहा युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां में बिजली की केबिल डालने का काम चल रहा है। केबिल डालने के दौरान गांव में महियादीन के घर के सामने लगा नीम का पेड़ केबिल से टकरा रहा था। बिजली कर्मचारियों ने पेड़ की डाली को काटने का फैसला किया। डाली को काटते समय अचानक डाली टूटकर केबिल पर गिर गई। पेड़ की डाली गिरते केबिल समेत बिजली का पोल टूट कर जमीन पर गिर गया।

इसी दौरान विकास (40) पुत्र प्रेम सिंह निवासी दहगुवां वहां रास्ते निकल रहा था। वहां से निलकते समस वह पोल की चपेट में आ गया और गिरते हुए पोल के नीचे दबकर वह घायल हो गया। आनन फानन में उसे बाहर निकाला गया और उसे मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मजे की बात यह है कि गांव में तार बदलते समय बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। बिजली विभाग की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी पनप रही है। एसडीओ कुठौंद सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं है, वह पता कर रहे हैं।

Leave a Comment