रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । एक ओर जहां प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जालौन तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। तहसील परिसर में पुराने उप कोषागार के सामने पिछले कई दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है, जो प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के दिन चर्चा का विषय बना रहा। तहसील में आने वाले फरियादियों ने इस पर नाराजगी जताई है।
प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। लोगों लोगों को सफाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके बाद भी तहसील परिसर में उपकोषागार के पास पड़ा गंदगी का अंबार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बरसात के मौसम में इस कचरे के ढेर में गंदगी और बदबू के कारण मच्छर पनप रहे हैं और बरसाती कीड़े होने का खतरा बना हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। तहसील परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने काम से आते हैं, लेकिन परिसर में फैली गंदगी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील आने वाले लोगों में छोटू, विनोद, राकेश आदि ने जिला प्रशासन से तहसील परिसर से कचरे के ढेर को तत्काल हटवाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




