जालौन के वृदाश्रम में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,, वितरित की दवाएं

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में संचालित आवासीय वृद्धाश्रम में भारतीय महिला एवं मानक कल्याण शिक्षा प्रसार समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में डां मनोज कुमार द्विवेदी ने आश्रम में रह रहे 30 वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी तथा आवश्यक दवायें दी।

भारतीय महिला एवं मानक कल्याण शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में आज पुरानी कालिन्द्री टाकीज में संचालित वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डां मनोज द्विवेदी ने सभी 30 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आश्रम निवास कर रहे बुजर्गों के हालचाल लेने के परेशानी पूछी जिस पर पार्वती के फेफड़े में दर्द, लक्ष्मीप्रसाद को मधुमेय , कचेरे को खुजली, सर्दी जुकाम, बृजू को गैस, विद्या देवी गैस व सीने में जलन, श्यामबाबू घुटनों में दर्द आदि की दिक्कत रही। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें उपचार प्रदान किया गया है। शिविर में आश्रम के संचालक आनंद यादव, मेघा मिश्रा, कल्पना, शशिकुमारी ए एन एम, प्रियंका, पूजा ज्योति, राजवीर सिंह ने सहयोग किया।