रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के औरैया मार्ग पर ग्राम प्रतापपुरा में रोक के बाद भी मिट्टी का अवैध खुदाई लम्बे समय से चल रही थी। महीनों से चल रहे मिट्टी के अवैध कारोबार की मिल रही शिकायतों पर एसडीएम ने छापामारी कर मिट्टी भरे पांच ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन को पकड़ ली। पकड़ी गई मशीन व ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और अवैध परिवहन के मामले में परिवहन विभाग ने ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
मिट्टी का अवैध कारोबार नगर क्षेत्र के आसपास लंबे समय से चल रहा है। नगर के आसपास के गांव औरेखी, जगनेवा, हरीपुरा व प्रतापपुरा से अवैध रूप मिट्टी की खुदाई व बिक्री की जा रही है। शुक्रवार की देर रात एसडीएम रिंकू सिंह राही को सूचना मिली कि प्रतापपुरा मौजे में मिट्टी की अवैध खुदाई चल रही है। जिसके बाद एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मिट्टी के अवैध कारोबार में लगे मिट्टी से भरे पांच ट्रैक्टर ट्राली समेत और मिट्टी की खुदाई में लगी जीसीबी मशीन को पकड़ लिया। अधिकारियों के पहुंचते ही मिट्टी कारोबारियों में हडकंप मच गया और मौका पाते ही कुछ ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले। एसडीएम ने मिट्टी के अवैध कारोबार में पकड़े गए ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी खनन विभाग व परिवहन विभाग को दी है। परिवहन विभाग की टीम ने मिट्टी से भरे मिले पांच ट्रैक्टरों पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही खनन विभाग भी अवैध खनन के मामले की जांच कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि मिट्टी कारोबारी के मामले में पकड़े गए ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।






