जालौन में युवक को मंहगा पड़ा नशे में गालीगलौज करना,,पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन शराब के नशे में युवक द्वारा एक व्यक्ति के साथ अभद्रता करने एवं गेट पर पत्थर फेंकने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी रामदास ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही राजकुमार उसके परिवार से रंजिश मानता है। आए दिन शराब के नशे में अभद्रता करता रहता है। शांति बनाए रखने के लिए वह शांत रहते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह शराब के नशे में उसके घर के बाहर आया और गाली, गलौज करने लगा। जब उसने समझाना चाहा तो अभद्रता करने लगा। उसकी अभद्रता को देखकर वह घर के अंदर चले गए तो वह गेट पर पत्थर मारने लगा। जब मोहल्ले के लोगों ने डांटा तो वह भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

मस्जिद के रास्ते पर अवैध कब्जा का आरोप, डीएम को दिया शिकायती पत्र

जालौन। मस्जिद के रास्ते में अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किए जाने की शिकायत मोहल्ले के व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला धर्मशाला निवासी मोहम्मद जुबैर ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि मोहल्ला दबगरान में एक मस्जिद स्थित है। मस्जिद की दक्षिण दिशा में जो जगह है, यहां से मस्जिदों में लोगों का आना जाना होता है। उसमें मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं वह अवैध कब्जा करने के साथ ही वहां पिलर का भी निर्माण कर रहे हैं। जब उन्हें अवैध कब्जा करने से मना किया जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अवैध कब्जे की जांच कराकर अवैध कब्जा को हटवाया जाए।