रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पुत्रवधू ने लगभग चार माह पूर्व ससुर पर सोते समय छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। सुनवाई न होने पर विवाहिता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी। पति कर्नाटक में रहकर पानी पूरी का धंधा करते हैं। जिसके चलते वह अक्सर बाहर ही रहते हैं। घर पर वह अपने दो बच्चों और सास, ससुर के साथ रहती है। आरोप लगाया कि उसके ससुर की उस पर नीयत खराब थी जिसके चलते बीती आठ जनवरी को जब उसके बच्चे दादी के कमरे में सो रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे ससुर शिवचरन उसके कमरे में घुस आए और सोते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसकी साड़ी खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह चिल्लाई और किसी तरह छूटकर सास के कमरे में पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। सास ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अगले दिन उसने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन कोई काार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।






