
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरूवार को भाजपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए, साथ ही चुर्खी तालाब पर झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मरीजों को फल वितरित किए गए। पालिाकध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने जन्म प्रमाणपत्र वितरित किए। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चुर्खीबाल तालाब पर पहुंचकर साफ सफाई की गई। इसके अलावा नगर के मोहल्ला गणेशजी और कोंच रोड स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को भोजन का वितरण किया। इस मौके पर ईओ सुशील कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, यश पटेल, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




