
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में वृद्ध महिला का विश्वास जीतकर उसके साथ बैंक में रकम की जमा निकासी के लिए युवक जाने लगा। इसी दौरान दो साल में युवक ने बैंक में जमा लगभग तीन लाख रुपये निकाल लिए। बीमार होेने पर जब वृद्ध महिला को रुपयों की जरूरत हुई तब उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित वृद्धा ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी रामकुंवर देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बैंक खाता इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा में खुला है। जिसमें वह अपने पालतू पशुओं को बेचकर समय समय पर रुपये जमा करती रहती है ताकि समय आने पर वह उनका उपयोग कर सके। चूंकि वह वृद्ध और कमजोर है इसलिए वह सहायता के लिए गांव के ही एक युवक की बाइक से बैंक आती जाती थी। इसी दौरान उस युवक ने उसका विश्वास जीत लिया और उसने कहा कि बैंक खाते का संचालन करने के लिए समय समय पर रुपयों की जमा निकासी करती रहा करे। उसके विश्वास में आकर उसने ऐसा ही किया लेकिन नवंबर 2024 से मई 2026 तक उसने बैंक से अलग अलग तारीखों में लगभग तीन लाख रुपये निकाल लिए जिसकी जानकरी उसे नहीं हुई। हाल ही में जब वह बीमार हुई और अपने परिजन के साथ बैंक में रुपये निकालने के लिए गई जब उसे इसकी जानकारी हुई। जब उसने युवक से बात की तो वह धमकाने लगा। पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस से उसके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माँ के साथ सो रही बेटी हुई लापता,,सूटकेस ले जाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस
जालौन। घर में मां के साथ सो रही बेटी रात में ही घर से लापता हो गई। बेटी अपने साथ एक सूटकेश भी ले गई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी बीती 16 सितंबर को रात में उनके साथ ही कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे सभी लोग सो गए। देर रात करीब तीन बजे उनकी आंख खुली तो बेटी अपने बिस्तर में नहीं थी। जब उन्होंने बेटी को आवाज दी तो कोई आवाज नहीं मिली। जिसके बाद बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सभी नाते रिश्तेदारों और सहेलियों केयहां पूछने के बाद भी उनसे कोई जानकारी नहीं मिली। घर पर जब देखा तो उसका सूटकेश भी गायब था। पीड़ित मां ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, मां की सूचना पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




