रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति व सास, ससुर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरौल निवासी जगपाल ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी कोमल देवी (26) का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नौ मई 2022 को वीरपुरा निवासी सोनू के साथ किया था। बीती पांच जुलाई की शाम उन्हें जानकारी हुई कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता का आरोप है था कि ससुरालियों द्वारा बेटी की मृत्यु के बाद ससुरालियों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं हुई। मोहल्ले के लोगों के बताने पर वह सीएचसी पहंुचे जहां बेटी मृत अवस्था में मिली थी। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी पर ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में मायके से बाइक लाने का दबाव बना रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सोनू, सास मूलादेवी, ससुर राजू उर्फ राजकुमार, देवर दयाशंकर उर्फ मोनू, चचिया ससुर हाकिम सिंह, चचेरे देवर बलवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार की सुबह कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि कुछ आरोपी अपने गांव में आवास पर ही हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई अमर सिंह, कांस्टेबल मंजेश मधुकर, विजय प्रताप सिंह व महिला कांस्टेबल शिवानी यादव मौक पर पहुंचे और पति सोनू, सास मूलादेवी और ससुर राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।







