जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आये हुये फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण किया निस्तारण

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एक-एक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय, विकास, समाज कल्याण, पेयजल, सड़क, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए तथा जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें निर्धारित समय के भीतर जांच पूरी कर शिकायतकर्ता को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।