जालौन पुलिस ने अलग अलग स्थान से पकड़े दो, अवैध शराब बेचने के लिए ले जाने का आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today। जालौन पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई आलोक पाल को सूचना मिली कि आमखेड़ा पुल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छिरिया सलेमपुर निवासी राजाराम को 22 क्वार्टर के साथ पकड़ लिया। पूछने पर बताया कि वह शराब अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहा था। उधर, एसआई अटल बिहारी को सूचना मिली कि चुर्खी रोड पर एक व्यक्ति कोई पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हरदोई राजा निवासी लालू सिंह को 18 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।